गोविंदपुर मार्केट में वर्षों से खराब स्ट्रीट लाइट, अंधेरे में रहने को मजबूर लोग

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

सराईकेला खरसवाँ, 18 मार्च : जिले के राजनगर प्रखंड के गोविंदपुर पंचायत अंतर्गत गोविंदपुर मार्केट में लगी स्ट्रीट लाइट पिछले कई वर्षों से खराब पड़ी हुई है। इस कारण स्थानीय दुकानदारों और आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

शाम ढलते ही पूरा बाजार क्षेत्र अंधेरे में डूब जाता है, जिससे चोरी, छिनतई और सड़क दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है।

स्थानीय लोगों द्वारा इस समस्या की जानकारी कई बार पंचायत प्रतिनिधियों को दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है।

इसी मुद्दे को लेकर क्षेत्र के समाजसेवी एवं जागरण पंचायत क्लब गोविंदपुर के अध्यक्ष अजय कुमार गोप ने प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए अविलंब स्ट्रीट लाइट की मरम्मत कराई जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर हो सके।

Share This Article