अवैध बालू उठाव के विरुद्ध ईचागढ़ में प्रशासन की कार्रवाई, अवैध गिट्टी लदा ट्रैक्टर जप्त

Manbhum Updates
1 Min Read

ईचागढ, 17 अप्रैल : ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वर्णरेखा नदी स्थित बालू घाट पर अवैध बालू उठाव की सूचना मिलने पर ईचागढ़ के अंचल अधिकारी दीपक कुमार एवं थाना प्रभारी बजरंग महतो द्वारा पुलिस बल के साथ संयुक्त निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने कार्रवाई भी की। कार्रवाई के दौरान ईचागढ़-तिरुलडीह पुल के नीचे बालू उठाव को लेकर अवैध रूप से बनाए गए रास्ते को जेसीबी की सहायता से खुदाई कर अवरुद्ध किया गया, ताकि अवैध खनन गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।

ईचागढ़ क्षेत्र में अवैध बालू और गिट्टी कारोबार के खिलाफ चलाए गए पुलिस-प्रशासन का संयुक्त अभियान में अवैध रूप से संचित बालू भंडारण पर छापामारी की गई। इस दौरान टीम ने एक अवैध रुप से गिट्टी ले जाते एक ट्रैक्टर को जप्त किया है। जप्त वाहन को थाना में सुरक्षित रखा गया है। इस मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। विदित हो कि शुक्रवार को ही तिरुलडीह थाना की पुलिस ने भी अवैध बालू कारोबार के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो ट्रैक्टर को जप्त किया है।

Share This Article