नो एंट्री आंदोलन समिति ने राज्यपाल से मुलाकात कर वस्तुस्थिति से कराया अवगत

Manbhum Updates
1 Min Read

रांची, 17 अप्रैल : कोल्हान की सड़कों में हो रही लगातार दुर्घटनाओं से आहत होकर नो एंट्री आंदोलन समिति के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात किया। शुक्रवार को आंदोलन समिति कोल्हान का प्रतिनिधिमंडल लोकभवन में उनसे मुलाकात किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को कोल्हान की सड़कों पर वाहनों की बढ़ी दबाव के कारण हो रही मौतों की जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल ने सारी वस्तुस्थिति की जानकारी देते हुए मामलों को संज्ञान में लेने की अपील किया।
राज्यपाल ने मामले को संज्ञान में लेकर त्वरित कार्रवाई करते हुए पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त को फोन कर मामले की जानकारी लिया। मामले को लेकर कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद नो एंट्री आंदोलन समिति ने बताया कि समिति की मांगो को लेकर 26 अप्रैल से 1 मई तक चाईबासा से रांची तक पैदल न्याय यात्रा का आयोजन किया गया है। प्रतिनिधिमंडल में समिति के संयोजक रमेश बालमुचू, महेंद्र जामुदा, रवि बिरुली, रेयांस सामड, साधु हो, उषारानी सवैयां और सुमी लागूरी शामिल थे।

Share This Article