चांडिल शिशु – विद्या मंदिर में हर्षाल्लास पूर्वक मनाई गई आंबेडकर जयंती

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

चांडिल, 14 अप्रैल : चांडिल के रूचाप स्थित नौरंगराय सूर्यादेवी सरस्वती शिशु – विद्या मंदिर में मंगलवार को धूमधाम के साथ भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। विद्यालय की परंपरा अनुसार प्रभारी प्रधानाचार्य सुब्रत चटर्जी और परिमल महतो द्वारा संयुक्त रूप से बाबा साहेब की तस्वीर के सामने दीप जलाकर एवं पुष्पार्चन कर उन्हें नमन किया। विद्यालय में देश के महान विभूतियों की जयंती मनाई जाती रही है। जयंती के माध्यम से उन महान विभूतियों का देश के लिए किए गए त्याग, बलिदान और योगदान को देश की नौनिहालों को बताने का प्रयास किया जाता रहा है।

बाबा साहेग डॉ अंबेडकर की जयंती कार्यक्रम में विद्यालय के सभी कक्षा के भैया-बहन बढ़ चढ़कर हिस्सा लिए। जिनमें से कइयों ने बड़े ही आकर्षक और जोशीले अंदाज में अांबेडकर के देश के लिए किए गए कार्यों और योगदान की बातों को प्रस्तुत किया। इनमें से कइयों ने आकर्षक गीत-संगीत और नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम की भव्यता में चार चांद लगाए। मौके पर विद्यालय के आचार्य और दीदी भी डॉ भीमराव आंबेडकर के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों की विस्तृत जानकारी दी।

Share This Article