चांडिल, 09 अप्रैल : टाटा-रांची एनएच 33 पर स्थित रांची जिले के तमाड़ प्रखंउ क्षेत्र के रडगांव से सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ प्रखंड अंतर्गत देवलटांड तक स्वीकृत सड़क के जल्द बनने की उम्मीद जगी है। बुधवार को सरायकेला जिला मुख्यालय में हुई दिशा की बैठक में क्षेत्र के सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने स्वीकृत सड़क के दो वर्ष तक लंबित रहने पर तीव्र आक्रोश जताया है। उन्होंने दिशा की अगली बैठक तक सड़क निर्माण के मामले में सकारात्मक पहल होने की उम्मीद जताई है।
विदित हो कि रड़गांव से देवलटांड़ तक सड़क निर्माण स्वीकृत होने के बावजूद 2 वर्ष बाद भी काम शुरू नहीं हुआ है। सड़क का शिलान्यास केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 24 मार्च 2023 को रांची से ऑनलाइन किया था। करीब 2 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण के लिए लगभग 2.10 करोड़ रुपये स्वीकृत किया गया है। सीधी सड़क नहीं होने के कारण लोगों को लगभग 12 किमी अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। ऐसे में दूर-दराज से आने वालों को परेशानी होती है।
सरायकेला-खरसावां जिले के ईचगढ़ प्रखंड अंतर्गत देवलटांड गांव का विशेष धार्मिक महत्व है। देवलटांड़ में प्राचीनकालीन जैन मंदिर है, जो एक महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थल है। यहां हर वर्ष दूर-दराज से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में उक्त सड़क के बनने से यहां धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। जिससे पर्यटन का विकास होने के साथ ही रोजगार के अवसर बढ़ेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। रड़गांव से देवलटांड तक सड़क बनाने की मांग वर्षो पुरानी है।, जिसे अबतक नजरअंदाज किया जा रहा है।
प्रकृति का अद्भुत चमत्कार या दैवीय शक्ति? जानिए इस घाटी का राज! देखिए Manbhum Updates पर Exclusive