खूंटकाटी भूमि का ऑफलाइन लगान रशीद काटने की मांग लेकर खूंटकाटीदार पहुंचे अंचल कार्यालय

Manbhum Updates
1 Min Read

चांडिल, 08 अप्रैल : चांडिल अनुमंडल अंतर्गत चांडिल अंचल के खूंटकट्टी क्षेत्र हेंसाकोचा – कांकिबेड़ा के खुंटकट्टीदार आज अंचल कार्यालय पहुंचकर शिकायत की तथा ऑफलाइन लगान रशीद काटने की मांग की।

खूंटकट्टीदारों ने बताया कि 2016 से रसीद नहीं काटा जा रहा है, जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है। लोगों ने अंचल कार्यालय के पदाधिकारियों से मुलाकात कर अविलंब लगान रशीद काटने की मांग की।

खुटकट्टीदारों का कहना है कि कोल्हान क्षेत्र में मुण्डा मानकी द्वारा ऑफलाईन रसीद काटा जा रहा है मगर कोल्हान क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाले चांडिल क्षेत्र के खुटकट्टी गांव हेंसाकोचा कांकिबेड़ा सहित अन्य गांवों को को इस सुविधा से वंचित रखा गया है, जो कि न केवल नियम के विरुद्ध है बल्कि आदिवासियों के साथ अन्याय है।

लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि ससमय नियमसंगत पुनः रशीद काटने की प्रक्रिया शुरू नहीं किया गया तो खुटकट्टीदार आंदोलन को बाध्य होंगे या न्यायालय की ओर रुख करेंगे। इस मौके पर पर कर्ण सिंह सरदार, निरंजन सिंह सरदार,जितु सिंह मुण्डा,माघराम सिंह मुण्डा, सोमरा सिंह मुण्डा आदि खुटकट्टीदार उपस्थित थे।

Share This Article