रांची, 08 अप्रैल : जिले के चुटिया थाना क्षेत्र में एचपी कंपनी के नकली पार्ट्स की खरीद बिक्री करने वाले गिरोह के खिलाफ कारवाई की गई है।
कॉपी राइट एक्ट 103/104 ट्रेड मार्क एक्ट के तहत ये कार्रवाई की गई है, मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए भारी मात्रा में नकली पार्ट्स बरामद किए हैं।
छापेमारी के दौरान फ्लैट से कंपनी का नकली टोनर, इंक कार्टेज एवं प्रिंट/पंचिंग मशीन एवं अन्य नकली पार्ट्स बरामद किए गए, मौके से पुलिस ने नकली पार्ट्स का कारोबार करने वाले राकेश कुमार बारी को गिरफ्तार किया है।