तेज आंधी तूफान के कारण जयदा मंदिर परिसर में गिरा विशाल पेड़ 

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

चांडिल, 08 अप्रैल : क्षेत्र में मंगलवार की शाम आंधी तूफान के साथ हुई बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया तेज आंधी के कारण जहां जगह-जगह पेड़ और पेड़ की डाली टूट कर गिरे, वहीं कई स्थानों पर बिजली के खंभों को भी नुकसान पहुंचा है।

तेज आंधी तूफान के कारण जयदा स्थित बूढ़ा बाबा शिव मंदिर परिसर का विशाल कुसुम का पेड़ धराशाई हो गया। विशाल पेड़ गिरने से एक ठेला भी चकनाचूर हो गया। पेड़ गिरने से किसी को भी चोट नहीं पहुंचा है। गनीमत है कि आंधी तूफान के वक्त पेड़ के आसपास कोई वाहन खड़ा नहीं था। अमूमन पेड़ के आसपास वाहन लगे रहते हैं।

दोपहर बाद आंधी तूफान के साथ हुई बारिश के दौरान गुल हुई बिजली सेवा देर शाम तक बहाल नहीं हो सकती थी। बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वैसे बीते कई दिनों से मौसम के करवट बदलने के साथ है बिजली की आंख मिचौली शुरू हो गई है।

Share This Article