विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वस्थ जीवनशैली एवं योग के महत्व पर हुई चर्चा

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

नीमडीह, 07 अप्रैल : सरायकेला-खरसावां जिला के नीमडीह प्रखंड के अंतर्गत सामानपुर गांव में मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विधिक सारक्षता शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला की ओर से आयोजित शिविर में स्वस्थ जीवनशैली एवं योग के महत्व पर विशेष रूप से चर्चा की गई।

शिविर में डीएलएसए के पीएलवी शुभंकर महतो ने कहा कि स्वास्थ्य प्रत्येक व्यक्ति का मूल अधिकार है। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही या उसके अधिकारों का उल्लंघन होता है, तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकता है।

इसके साथ ही पीएलवी ने सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नालसा योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान कानूनी पुस्तिकाओं एवं पर्चियों का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर पीएलवी साधन महतो, हरिपद मूर्मू, बंधु टुडू, पानसरी मूर्मू तथा मंगली मूर्मू उपस्थित थे।

Share This Article