चौका थाना के रेयाड़दा में पत्नी की हत्या के आरोप में पति गया जेल

Manbhum Updates
2 Min Read

 

चांडिल, 06 अप्रैल : चौका थाना की पुलिस ने पत्नी की हत्या करने के आरोप में रेयाडदा निवासी पति श्रवण सरदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चौका थाना अंतर्गत ग्राम रेयाड़दा, टोला डुंगरडीह निवासी श्रवण सरदार ने अपनी पत्नी मोगरो देवी को लकड़ी के डंडे से मारकर हत्या कर दिया था। इस संबंध में रेयाड़दा, टोला डुंगरडीह निवासी मृतिका के भाई गुरुबा सरदार के लिखित आवेदन के आधार पर चौका थाना में प्रथमिकी दर्ज किया गया।

हत्या के आरोप में गिरफ्तार अभियुक्त

घटना की गंभीरता को देखते हुए सरायकेला-खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लूणायत के निर्देशानुसार चांडिल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृव्य में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा मानवीय सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड के प्राथमिक अभियुक्त श्रवण सरदार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त श्रवण सरदार ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म कबूल किया है। उसके निशानदेही पर घटना में प्रयोग किया गया लकड़ी के डंडे को बरामद कर जप्त किया गया।

चौका थाना की पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार बिन्हा, चौका थाना प्रभारी सोनू कुमार, अनुसंधानकर्त्ता पुअनि भगवान प्रसाद गौड़, सअनि अंजेश कुमार राय और चौका थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Share This Article