ईचागढ, 4मार्च : सरायकेला-खसावां जिले के ईचागढ़ प्रखंड अंतर्गत बासाहातु गांव में आदिवासी सरहुल पूजा समिति की ओर से धूमधाम से सरहुल मनाया गया। इस अवसर पर पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इसके बाद उपस्थित महिला, पुरुष और बच्चे मांदर की थाप पर सरहुल नृत्य करने लगे। सरहुल महोत्सव का औपचारिक शुभारंभ विधायक सविता महतो ने किया।
छऊ नृत्य पर थिरके लोग
सरहुल के अवसर पर बासाहातु गांव में छऊ नृत्य का आयोजन किया गया था। सरहुल नृत्य के समापन के बाद रात में दो दलों के बीच मानभूम शैली के छऊ नृत्य का मुकाबला हुआ। छऊ नृत्य का आनंद उठाने के लिए यहां दूर-दराज से लोग पहुंचे थे। छऊ नृत्य के कलाकारों ने अपने मनमोहक नृत्य से लोगों का खूब मनोरंजन किया। आयोजन समिति ने शांतिपूर्वक मेला संपन्न कराने पर आभार जताया है।