हादसे का बुधवार, कपाली ओपी क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक की मौत

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

 

चांडिल, 01 अप्रैल : चांडिल थाना अंतर्गत कपाली ओपी क्षेत्र में बुधवार की अहले सुबह घटी दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक चालक की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। वहीं दूसरी घटना में चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कांदरबेड़ा-डोबो सड़क पर बुधवार की अहले सुबह एक हाइवा और ट्रक के बीच सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतना जोरदार था कि हाइवा का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और चालक हाइवा के अंदर ही दबा रह गया। वहीं ट्रक का चलक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही कपाली ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और हाइवा के दबे चालक को बाहर निकाला। बताया गया कि काफी देर तक वाहन के अंदर दबे रहने के कारण उसकी मृत्यु हो गई थी। मृतक चालक की पहचान जमशेदपुर के सिदगोड़ा मुखिया बस्ती निवासी रोशन सिंह के रूप में की गई है। वहीं गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक अमित यादव को पुलिस ने इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर पहुंचाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों का जप्त कर मामले की जांच कर रही है। दुर्घटना कार कारण वाहनों का तेज रफ्तार बताया जा रहा है।

वहीं, दूसरे मामले में पुडीसिली चौक के आगे गम्हरिया की ओर से चांडिल की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार हादवा अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गड्ढे में घुस गया। गनीमत रहा कि उस स्थान पर कोई मकान और दुकान नहीं था, नहीं तो बड़ी घटना घट सकती थी। दुर्घटना के बाद हाइवा चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। एक ही दिन कुछ समय के अंतराल पर घटी दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना घ्झाटने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। तेज रफतार वाहनों के कहर के कारण लोग दहशत में हैं। ऐसे में लोगों ने पुलिस-प्रशासन से सड़क पर वाहनों की गति नियंत्रित रखने और यातायात नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराने की मांग की है।

Share This Article