कपाली ओपी में दर्ज मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, फरार अभियुक्त गिरफ्तार

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

चांडिल, 18 मार्च : चांडिल थाना क्षेत्र के कपाली ओपी में दर्ज एक मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कपाली ओपी में विभिन्न धाराओं के तहत 196/2025 कांड संख्या दर्ज है, उसमें नामजद अभियुक्त काफी समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शेख राज उर्फ चोट्टा (उम्र लगभग 19 वर्ष), पिता शेख अख्तर, निवासी शाही कॉलोनी, गौसनगर, कपाली के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे 17 मार्च 2026 को विशेष अभियान चलाकर गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त को आज न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share This Article