ईद, सरहुल और रामनवमी को लेकर चौका थाना में शांति समिति की बैठक

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

ईद, सरहुल और रामनवमी को लेकर चौका थाना में शांति समिति की बैठक

चांडिल , 16 मार्च : आगामी त्योहार ईद, सरहुल और रामनवमी को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को चौका थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के मुखिया, ग्राम प्रधान, स्थानीय जनप्रतिनिधि, शांति समिति एवं अखाड़ा समिति के सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारा और सौहार्द के साथ पर्व मनाने पर चर्चा की गई।

पुलिस प्रशासन ने उपस्थित लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की बात कही गई।

बैठक में सभी जनप्रतिनिधियों और समिति के सदस्यों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया, ताकि क्षेत्र में सभी पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकें।

Share This Article