कैंसर जागरूकता के लिए निकली बाइक रैली, सदस्यों की भागीदारी

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

कैंसर जागरूकता के लिए निकली बाइक रैली, सदस्यों की भागीदारी

आदित्यपुर, 15 फरवरी : सामाजिक संस्था श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) द्वारा रविवार को कैंसर जैसे गंभीर रोग के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत इंडस्ट्रियल एरिया के प्रथम चरण स्थित मंडली कार्यालय से सुबह 10 बजे की गई, जिसमें 115 से अधिक सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली उषा मोड़, खरकाई पुल, आकाशवाणी चौक, 32 नंबर, रोड नंबर 4, रोड नंबर 24, बंता नगर एवं एनआईटी कैंपस होते हुए दोपहर 12 बजे पुनः मंडली कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में सदस्यों का उत्साह देखने योग्य था। रैली के माध्यम से लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक रहने, समय पर जांच कराने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

 

मंडली के सदस्यों ने बताया कि कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता सबसे अहम माध्यम है। विशेष रूप से बच्चों और महिलाओं में बढ़ते ब्लड कैंसर एवं बच्चेदानी के कैंसर को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। खुली व हवादार जगहों में समय बिताने और स्वच्छ वातावरण अपनाने पर भी जोर दिया गया।

 

रैली का संचालन मंडली संरक्षक के संरक्षण में किया गया। आयोजन को सफल बनाने में मंडली अध्यक्ष राजेश चांचरा, सचिव उज्जवल घोष, प्रेम कुमार शर्मा, विश्वजीत प्रामाणिक, मिलन बेरा, मिलन कांति सांतरा, देवब्रत सिंह कुशवाह, मानिक गोराई, मंटू सिंह मोदक, आयुष्मान गर्ग, मनीष मुखर्जी, दिलीप कुमार एवं सनोज कुंए सिंह सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

मंडली ने संकल्प लिया है कि भविष्य में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर और भी बड़े स्तर पर रैली का आयोजन कर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाएगा। साथ ही आगामी 20 फरवरी को सुवर्णरेखा भवन, आदित्यपुर से रक्तदान के प्रति जागरूकता के लिए पैदल रैली निकाली जाएगी।

Share This Article