नगर निकाय चुनाव 2026 : प्रत्याशियों को आवंटित किए गए चुनाव चिह्न

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

नगर निकाय चुनाव 2026 : प्रत्याशियों को आवंटित किए गए चुनाव चिह्न

सरायकेला, 7 फरवरी : नगर निकाय आम निर्वाचन 2026 के तहत नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद शनिवार को प्रत्याशियों को उनके चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए। राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई।

जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत नगर निगम आदित्यपुर, नगर पंचायत सरायकेला तथा नगर परिषद कपाली क्षेत्र के प्रत्याशियों को उनके-उनके चुनाव चिह्न प्रदान किए गए। चुनाव चिह्न आवंटन के दौरान संबंधित अधिकारियों की निगरानी में सभी औपचारिकताएं पूरी की गईं।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। साथ ही प्रत्याशियों से आचार संहिता का पालन करने की अपील की गई है।

Share This Article