पाटा टोल प्लाजा के समीप खड़े ट्रेलर से टकराई बाइक, दो युवक गंभीर

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

पाटा टोल प्लाजा के समीप खड़े ट्रेलर से टकराई बाइक, दो युवक गंभीर

चांडिल, 15 जनवरी : टाटा-रांची फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर चांडिल थाना क्षेत्र के पाटा टोल प्लाजा के समीप घटी सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान चांडिल थाना क्षेत्र के भादुडीह निवासी 55 वर्षीय जयदेव सिंह और तिरुलडीह थाना क्षेत्र के दारुदा निवासी 28 वर्षीय गणेश सिंह के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों युवक बाइक पर सवार थे। इसी दौरान पाटा टोल प्लाजा के समीप सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर में बाइक जा टकराई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही टोल प्लाजा की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। चांडिल थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Share This Article