बड़ा लापांग में विधिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत चला नशा मुक्ति अभियान

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

बड़ा लापांग में विधिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत चला नशा मुक्ति अभियान

कुकड़ू, 11 जनवरी : कुकड़ू प्रखंड के बड़ा लापांग गांव में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए), सरायकेला-खरसावां के तत्वावधान में “Say Yes to Life, No to Drug” अभियान के अंतर्गत विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अभिभावकों एवं बच्चों को नशे से दूर रहने तथा नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

इस अवसर पर ग्रामीणों को नालसा द्वारा प्रदत्त निःशुल्क कानूनी सहायता टोल फ्री नंबर 15100, डीएलएसए की निःशुल्क विधिक सहायता सेवाओं, बाल विवाह की रोकथाम एवं बाल विवाह से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना पंचायत को देने के महत्व के बारे में बताया गया।

साथ ही डायन प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के दुष्परिणामों पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में पीएलवी विकास चंद्र महतो, फागुराम महतो, मस्तान सिंह महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे, जिन्होंने समाज को नशामुक्त और कुरीतियों से मुक्त बनाने का संकल्प लिया।

Share This Article