शीतलहर के मद्देनजर जिले के कक्षा 12 तक के सभी विद्यालय 31 तक बंद

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

शीतलहर के मद्देनजर जिले के कक्षा 12 तक के सभी विद्यालय 31 तक बंद

जमशेदपुर, 27 दिसंबर : पूर्वी सिंहभूम जिले में लगातार बढ़ती शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य हित में बड़ा निर्णय लिया गया है। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के आदेशानुसार जिले में संचालित कक्षा 12 तक के सभी सरकारी, निजी एवं अल्पसंख्यक विद्यालयों में 28 से 31 दिसंबर 2025 तक अवकाश घोषित किया गया है।

जारी आदेश में कहा गया है कि अत्यधिक ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए यह निर्णय एहतियातन एवं जनहित में लिया गया है। उक्त अवधि के दौरान विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियां पूर्णतः स्थगित रहेंगी।

जिला प्रशासन ने संबंधित सभी विद्यालय प्रबंधन को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। साथ ही अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे बच्चों को ठंड से बचाने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें।

Share This Article