चांडिल, 27 दिसंबर : ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (AIDSO) सरायकेला–खरसावां जिला कमिटी की ओर से जिले में व्याप्त विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं को लेकर 28 दिसंबर (रविवार) को जिला छात्र सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन का आयोजन डाक बंगला, चांडिल में किया जाएगा।
कार्यक्रम के तहत सुबह 11 बजे सिंहभूम कॉलेज, चांडिल से छात्रों की एक विशाल रैली निकाली जाएगी, जो मेन रोड से होते हुए डाक बंगला परिसर पहुंचेगी। रैली के माध्यम से छात्र-छात्राएं शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं की ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करेंगे।
रैली के समापन के बाद दोपहर 2 बजे डाक बंगला परिसर में छात्र सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए छात्र प्रतिनिधि भाग लेंगे। सभा में उच्च शिक्षा संस्थानों की समस्याएं, छात्र हितों से जुड़े मुद्दे, शैक्षणिक संसाधनों की कमी, छात्रवृत्ति, परीक्षा प्रणाली एवं अन्य मांगों पर चर्चा की जाएगी। AIDSO जिला कमिटी ने जिले के सभी छात्र-छात्राओं एवं बुद्धिजीवियों से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।