कुकडू प्रखंड के छातारडीह में चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

कुकडू प्रखंड के छातारडीह में चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

कुकडू, 10 दिसंबर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला-खरसावां के तत्वाधान में बुधवार को चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता वाहन को प्रखंड विकास पदाधिकारी ललिता बाखला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह कार्यक्रम सचिव तौसीफ मेराज के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।

चलंत वाहन छातारडीह गांव पहुंचा, जहां ग्रामीणों के बीच विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर एलएडीसी विजय कुमार महतो ने बताया कि निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करना तथा छोटे-छोटे विवादों का त्वरित निपटारा करना लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि अधिकारों की रक्षा के लिए नागरिकों का कानूनी रूप से जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान प्रोजेक्ट ‘शिशु’ के अंतर्गत स्पॉन्सरशिप योजना, डालसा द्वारा किशोर/बच्चों के लिए निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने की सुविधा, बाल श्रम, बाल विवाह तथा अन्य सामाजिक कुरीतियों से संबंधित कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई।

इस अवसर पर एलएडीसी विजय कुमार महतो, पीएलवी विकास चंद्र महतो, फागुराम महतो, मस्तान सिंह महतो सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Share This Article