पटमदा इंटर कॉलेज जाल्ला के सचिव बने विश्वनाथ सिंह सरदार

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

पटमदा इंटर कॉलेज जाल्ला के सचिव बने विश्वनाथ सिंह सरदार

पटमदा, 02 दिसंबर : पटमदा इंटर कॉलेज जाल्ला में शासी निकाय के नए सचिव के रूप में रूपसान गांव निवासी एवं कॉलेज के संस्थापक सदस्य विश्वनाथ सिंह सरदार ने पदभार ग्रहण किया। वे टाटा स्टील के अधिकारी रह चुके हैं और कॉलेज की स्थापना के शुरुआती चरण में चार वर्षों तक अंग्रेजी के शिक्षक के रूप में भी सेवा दे चुके हैं।

विश्वनाथ सिंह सरदार ने बताया कि वर्ष 1984 में कॉपरेटिव कॉलेज में स्नातकोत्तर (अंग्रेजी) की पढ़ाई के दौरान शिक्षकों की कमी के कारण उन्होंने इंटर कॉलेज जाल्ला में अंग्रेजी पढ़ाना शुरू किया, जो जनवरी 1988 तक जारी रहा। उसी वर्ष TISS मुंबई में एमएसडब्ल्यू हेतु चयनित होने पर उन्होंने शिक्षण कार्य छोड़ा। बाद में 1991 में टाटा स्टील में योगदान दिया और नवंबर 2019 में वीआरएस लिया। वर्ष 2021 से 2024 तक वे झारखंड सरकार की जनजातीय सलाहकार परिषद के सदस्य भी रहे। वे रूपसान गांव के परंपरागत घाटवाल भी हैं।

गुरुवार को सचिव का पदभार संभालते ही उन्होंने कॉलेज के शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का पिछले आठ माह से लंबित मानदेय भुगतान सुनिश्चित कर दिया। इससे पूरे कॉलेज परिसर में हर्ष का माहौल है। उनके नियुक्त होने की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के शिक्षाविदों, ग्रामीणों एवं पूर्व छात्रों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Share This Article