कुकड़ू में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

कुकड़ू में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

कुकड़ू, 03 दिसंबर : सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत कुकड़ू प्रखंड के कुकड़ू ग्राम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तौसीफ मेराज के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

शिविर में दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकार, समानता, सशक्तिकरण और समाज में समावेशिता को बढ़ावा देने पर विस्तृत जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस का उद्देश्य भेदभाव को समाप्त करना, दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना तथा उनकी क्षमताओं और सपनों को सम्मान देना है।

विधिक जागरूकता शिविर में अधिकार मित्र विकास चंद्र महतो, फागुराम महतो, नीमडीह प्रखंड के अधिकार मित्र स्नेहलता महतो, मस्तान सिंह महतो, इस्ताक मोमिन सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे। मौके पर उपस्थित लोगों को विभिन्न कानूनी प्रावधानों तथा दिव्यांगजन कल्याण से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई।

Share This Article