साइबर सुरक्षा की अलख: उत्तरी घोड़ाबांधा में जागरूकता कैंप, ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

साइबर सुरक्षा की अलख: उत्तरी घोड़ाबांधा में जागरूकता कैंप, ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

जमशेदपुर, 29 नवंबर : आधुनिक डिजिटल दौर में बढ़ते साइबर अपराधों से लोगों को सतर्क करने के उद्देश्य से आज किंडरील और टाटा समूह के सीएसआर कार्यक्रम के तहत उत्तरी घोड़ाबांधा के उप मुखिया आलमताज़, प्रज्ञा केंद्र संचालक ज्ञान प्रकाश और शुभम भगत की पहल पर साबरी चौक, बारीनगर में विशेष साइबर सुरक्षा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में उप मुखिया आलमताज़ ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि तकनीक जितनी सुविधाएँ देती है, उतने ही खतरे भी साथ लेकर आती है। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध तेजी से बदल रहे हैं और मोबाइल फोन इनका सबसे बड़ा माध्यम बन चुका है। ऐसे में सतर्क रहना समय की जरूरत है। उन्होंने सुझाव दिया कि अंजान नंबरों से आने वाले कॉल न उठाएँ, संदिग्ध लिंक व मैसेज से दूर रहें, सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्तियों से संपर्क न करें तथा बच्चों को अनियंत्रित मोबाइल उपयोग से बचाएँ।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और साइबर सुरक्षा से जुड़ी उपयोगी जानकारी प्राप्त की। उपस्थित लोगों में मो. शरीफ, रज़िया परवीन, अफसाना बेगम, महजबी तबस्सुम, रज़िया खातून, आसमा खातून, सादिया खातून सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

उप मुखिया आलमताज़ ने कहा कि ऐसे कैंप आगे भी आयोजित किए जाएंगे ताकि हर ग्रामीण डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रह सके।

Share This Article