रक्तदान शिविर में 80 यूनिट रक्त संग्रहित, विद्यार्थियों व ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

रक्तदान शिविर में 80 यूनिट रक्त संग्रहित, विद्यार्थियों व ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी

चांडिल, 29 नवंबर : चांडिल प्रखंड के आसनबनी स्थित एमबीएनएस संस्थान में रविवार को ब्रह्मानंद अस्पताल के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 80 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। शिविर में संस्थान के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आसनबनी व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने भी मानवता के इस पुनीत कार्य में उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।

इस अवसर पर संस्थान की निर्देशिका अनुपा सिंह ने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम आगे भी नियमित रूप से आयोजित होते रहेंगे, ताकि जरूरतमंदों के लिए समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने बताया कि एमबीएनएस संस्थान के एनएसएस सेल के तहत इस वर्ष आयोजित यह दूसरा रक्तदान शिविर था।

Share This Article