राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार थे लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल : संजय सेठ

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार थे लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल : संजय सेठ

चांडिल, 20 नवंबर : राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार देश के महान विभूति, भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की डेढ़ सौवीं जयंती के उपलक्ष्य पर गुरुवार को पदयात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया। मेरा युवा भारत केंद्र, सरायकेला-खरसावां तथा समाजिक संगठन, सरायकेला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मुख्य रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर एसएस +2 हाई स्कूल, चांडिल से नौरंगराय सूर्यादेवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, चांडिल तक पदयात्रा किया गया।

यूनिटी मार्च (पदयात्रा) में चांडिल के आम जनता, विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी, सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए। स्कूली बच्चे हाथ में तिरंगा लेकर एक कतार में होकर सरदार वल्लभभाई पटेल अमर रहे, भारत माता की जय का उद्घोष करते हुए चांडिल चौक बाजार, डैम रोड होकर रूचाप स्थित शिशु विद्या मंदिर पहुंचे। जहां सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रचलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवनी पर प्रकाश डाला। बच्चों द्वारा वंदे मातरम गीत और स्वदेशी अपनाने की संकल्प के साथ आकर्षक छऊ नृत्य का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव, जिला महामंत्री मधु गोराई, राकेश सिंह, पप्पू वर्मा, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष देवाशीष राय, रामकृष्ण महतो, विशाल चौधरी, दिवाकर सिंह, प्रभात पोद्दार, महेश कर्मकार समेत कई अन्य उपस्थित थे।

Share This Article