राज्यपाल और मुख्यमंत्री से मंत्री डॉ इरफान अंसारी पर कार्रवाई की मांग

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

राज्यपाल और मुख्यमंत्री से मंत्री डॉ इरफान अंसारी पर कार्रवाई की मांग

चांडिल, 19 नवंबर : झारखंड आंदोलनकारी सह ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) बृहत झारखंड के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष ललित कुमार महतो ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने झारखंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि मंत्री इरफान अंसारी पर अविलम कार्रवाई करते हुए मरीजों के जान पर खिलवाड़ करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की जाय।

ललित महतो ने कहा कि अखबार और सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला कि मंत्री डॉ इरफान अंसारी खुद सरकारी अस्पतालों में इलाज कर रहे हैं। ज्ञात हो कि सरकारी अस्पतालों में वही चिकित्सक इलाज कर सकते हैं, जिन्हें सरकार द्वारा नियुक्त किया गया है। कोई भी प्राइवेट चिकित्सक सरकारी अस्पतालों में इलाज नहीं कर सकता है। अगर इरफान अंसारी को इलाज करना है तो किसी भी निजी अस्पतालों में इलाज करें मुझे या झारखंड किसी भी नागरिक को कोई आपत्ती नहीं है। सरकारी नियम कानून का उलंघन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अगर इरफान अंसारी मे इतना ही काबिलियत है तो सांसद दिवंगत शिबू सोरेन और मंत्री रहे दिवंगत रामदास सोरेन का इलाज क्यों नहीं किया। झारखंड की गरीब जनता के जिंदगी पर ये भद्दा जानलेवा मजाक बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने उच्च न्यायालय झारखंड (रांची) से भी आग्रह किया है कि गरीब जनता के जिंदगी से बर्बरतापूर्ण घटना को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई करें। वे न्यायलय का सहयोगी रहेंगे।

Share This Article