ईचागढ़ में अब 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक होगा आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम

ईचागढ़, 18 नवंबर : ईचागढ़ प्रखंड में अब 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय से संशोधित पंचायतवार समय-सारणी जारी कर दिया गया है। ईचागढ़ के प्रखंड विकास पदाधिकारी ने जिले के उप विकास आयुक्त को प्रखंड क्षेत्र में 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक आयोजित की जाने वाली आपकी योजना – आपकी सरकार – आपके द्वार कार्यक्रम का संशोधित पंचायतवार समय-सारणी उपलब्ध कराया है।
संशोधित पंचायतवार समय सारणी
आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का संशोधित पंचायतवार समय सारणी के तहत 21 नवंबर को सितु पंचायत भवन में, 22 नवंबर को पंचायत भवन सोड़ो में, 24 नवंबर को पंचायत भवन तुता में, 26 नवंबर को पंचायत भवन टीकर में, 28 नवंबर को पंचायत भवन तिरुलडीह में, 02 दिसंबर को पंचायत भवन देवलटांड में, 03 को पंचायत भवन नदीसाई में, 04 को पंचायत भवन लेपाटांड में, 05 को पंचायत भवन चिमटिया में, 08 को पंचायत भवन मैसाड़ा में, 10 को पंचायत भवन पातकुम में, 12 को पंचायत भवन बांदु में, 13 को पंचायत भवन, गुदड़ी में और 15 दिसंबर को पंचायत भवन गौरांगकोचा में शिविर लगाया जाएगा।



