चौका-कांड्रा सड़क पर ट्रेलर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

चौका-कांड्रा सड़क पर ट्रेलर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

चांडिल, 17 नवंबर : चौका-कांड्रा सड़क पर चौका थाना क्षेत्र के बानसा में सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार तमाड़ थाना क्षेत्र के सिंदुआडीह निवासी प्रकाश महतो बाइक से कांड्रा की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में बानसा के पास एक तेज रफ्तार ट्रलेर ने उसके अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में बाइक सवार युवक प्रकाश महतो की दुर्घटनास्थल में ही मृत्यु हो गई। दुर्घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्रित हुए और इसकी सूचना चौका थाना की पुलिस को दी।

सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही चौका थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी लिया। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेज दिया। इसके साथ ही पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर मामले की जांच में जुट गई। बताया जाता है कि प्रकाश महतो की शादी दो साल पहले ही हुआ है और उसका एक छोट बच्चा भी है।

Share This Article