धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

खूंटी, 15 नवंबर : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150 में जयंती पर शनिवार को कृतज्ञ लोग उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। जयंती के अवसर पर झारखंड के अलावा देश के अन्य हिस्सों में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली खूंटी जिले के अड़की प्रखंड अंतर्गत उलिहातु में इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के मंत्री जुएल ओराम समेत कई गणमान्य शनिवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर खूंटी जिला स्थित उनके पैतृक गांव उलिहातु पहुंचे।

राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री ने यहां धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर परंपरागत जनजातीय विधि-विधान से पूजा-अर्चना की, तदोपरांत उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

मौके पर राजपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों से आत्मीय मुलाकात की तथा शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर उन्हें सम्मानित किया।

Share This Article