डालसा ने होली क्रॉस उच्च विद्यालय बेड़ादा, चौका में मनाया बाल दिवस

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

डालसा ने होली क्रॉस उच्च विद्यालय बेड़ादा, चौका में मनाया बाल दिवस

चांडिल, 14 नवंबर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला-खरसावां के सचिव तौसीफ मेराज के निर्देशानुसार शुक्रवार को चांडिल प्रखंड अंतर्गत होली क्रॉस उच्च विद्यालय बेड़ादा, चौका में बाल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों को उनके मौलिक अधिकार एवं संरक्षण, कर्तव्य, मुफ्त शिक्षा, महिला उत्पीड़न एक्ट, मुक्त कानूनी सलाह, बाल विवाह एवं बाल मजदूर रोकथाम, पालन -पोषण योजना, चाइल्ड लाइन नंबर 1098, नालसा टोल फ्री नंबर 15100, जनकल्याणकारी सरकारी योजना आदि का जानकारी दिया गया। मौके पर अधिकार मित्र/ पैरा लीगल वालंटियर भूपेन चंद्र महतो, अरुण कुमार महतो, विष्णु महतो, वंदना महतो तथा स्कूल के प्रधानाध्यापक और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Share This Article