श्री शनिदेव भक्त मंडली ट्रस्ट ने किया 68वां रक्तदान शिविर, 81 यूनिट रक्त संग्रहित

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

श्री शनिदेव भक्त मंडली ट्रस्ट ने किया 68वां रक्तदान शिविर, 81 यूनिट रक्त संग्रहित

सरायकेला, 02 नवम्बर : सामाजिक संस्था श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) द्वारा शनिवार को दुग्धा पंचायत सचिवालय परिसर में वर्ष 2025 का 18वां एवं अब तक का 68वां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर ब्रह्मानंद ब्लड सेंटर के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसका लक्ष्य 100 यूनिट रक्त संग्रह का रखा गया था। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस शिविर में कुल 81 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

शिविर का उद्देश्य युवाओं को नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में ट्रस्ट के संस्थापक-संरक्षक के साथ पंचायत मुखिया मोहन बास्के, उपमुखिया दिलीप महतो, बबलू प्रधान, अमित सिंहदेव, अजीत सिंह, रश्मि साहू सहित कई समाजसेवी उपस्थित रहे।

ट्रस्ट ने ब्रह्मानंद ब्लड सेंटर की पूरी टीम, डॉक्टरों और तकनीकी कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

अगला रक्तदान शिविर 9 नवम्बर 2025 को मारवाड़ी धर्मशाला, सरायकेला में सदर अस्पताल सरायकेला के सहयोग से आयोजित किया जाएगा।

Share This Article