CHANDIL : आदिवासी सामाजिक संगठन की आपात बैठक, सड़क हादसे में दिवंगत पांच आदिवासियों को दी श्रद्धांजलि

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

CHANDIL : आदिवासी सामाजिक संगठन की आपात बैठक, सड़क हादसे में दिवंगत पांच आदिवासियों को दी श्रद्धांजलि

चांडिल, 01 नवंबर : आदिवासी सामाजिक संगठन, चांडिल अनुमंडल की ओर से शनिवार को गांगुडीह रिसॉर्ट में एक आपात बैठक आयोजित की गई। बैठक में 30 अक्टूबर (गुरुवार) को बुंडू के ताऊ महारैली में शामिल होने के क्रम में अड़की से लौटते समय सड़क दुर्घटना में पांच आदिवासी की हुई आकस्मिक मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। उपस्थित सदस्यों ने इसे आदिवासी समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

बैठक की शुरुआत दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करने से हुई। इस दौरान वक्ताओं ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के उपायों पर भी चर्चा की।

इस मौके पर रविन्द्र सरदार, सुधीर किस्कू, जयनाथ सिंह, भूतनाथ सिंह, बाबुराम सोरेन, रोबिन सिंह, श्रवण सिंह, उपमुखिया फनीभूषण सिंह, भीष्मदेव सिंह मुंडा, ग्राम प्रधान प्रबोध उरांव, सराबन सिंह मुंडा, रसराज सिंह सरदार, भदरु सिंह सरदार, सुबोध सिंह मुंडा, विजय सोरेन, बुद्धेश्वर मांझी, रामनाथ मांझी, जगदीश सरदार समेत अनेक लोग उपस्थित थे।

 

बैठक का समापन सामूहिक प्रार्थना के साथ किया गया।

Share This Article