राज्य स्तरीय खेलो-झारखंड प्रतियोगिता में रीता सरदार ने जीता गोल्ड, बनीं सरायकेला-खरसावाँ की ‘गोल्डन गर्ल’

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

राज्य स्तरीय खेलो-झारखंड प्रतियोगिता में रीता सरदार ने जीता गोल्ड, बनीं सरायकेला-खरसावाँ की ‘गोल्डन गर्ल’

सरायकेला, 31 अक्टूबर: राजधानी रांची में आयोजित राज्य स्तरीय खेलो-झारखंड प्रतियोगिता में सरायकेला-खरसावाँ जिले का नाम रोशन करते हुए +2 उच्च विद्यालय, कुचाई की छात्रा रीता सरदार ने हाई जम्प (U-19 गर्ल्स) वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की।

रीता ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल विद्यालय और जिला का गौरव बढ़ाया, बल्कि खेलों के क्षेत्र में ग्रामीण प्रतिभाओं की क्षमता को भी उजागर किया। प्रतियोगिता में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच उन्होंने शानदार छलांग लगाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

उनकी इस उपलब्धि पर जिला प्रशासन, सरायकेला-खरसावाँ ने रीता सरदार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। प्रशासन ने कहा कि रीता ने मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह सफलता हासिल की है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

जिला प्रशासन ने उनके उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्रीय स्तर पर और भी ऊँचाइयाँ छूने की कामना की है।

Share This Article