साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी जन शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी जन शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

सरायकेला, 31 अक्टूबर: समाहरणालय में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार आयोजित हुआ। जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने पेंशन, साइबर धोखाधड़ी, म्यूटेशन, छात्रवृत्ति, सड़क व जलमीनार निर्माण से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराईं।

उपायुक्त ने सभी आवेदनों पर निष्पक्ष व समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने राजनगर प्रखंड के एक दृष्टिबाधित दिव्यांग से मुलाकात कर जीविकोपार्जन हेतु की-बोर्ड उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

सिंह ने परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी बसों में दिव्यांगजनों की सुगम व सम्मानजनक यात्रा सुनिश्चित की जाए, अन्यथा लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article