वीर शहीद अजीत महतो एवं धनंजय महतो के स्मरण में एकदिवसीय रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन।

ईचागढ़,26 अक्टूबर: विधानसभा क्षेत्र के मिलन चौक स्थित माधुरी नर्सिंग होम में कुड़मी विकास समिति के बैनर तले व्यावसायिक सुरक्षा समिति द्वारा वीर शहीद अजीत महतो एवं धनंजय महतो के स्मरण में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पहली बार ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में वीर शहीदों के स्मरण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ,इस शिविर के आयोजन से विधानसभा क्षेत्र में शहीदों के प्रति सम्मान एवं वीर गाथाओं को याद रखेंगे।

यह आयोजन कुर्मी विकास समिति एवं ब्लड बैंक जमशेदपुर के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। शिविर में कुल 61 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। वहीं रक्तदान शिविर में शामिल रक्तदाताओं को एक एक हेलमेट देकर सम्मानित किया गया। जानकारी देते हुए ब्लाडमेन के नाम से प्रसिद्ध कुड़मी विकास समिति के संस्थापक स्वपन कुमार महतो ने बताया प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान महादान करके जरूरतमंदों की मदद करना चाहिए,रक्तदान से शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रखने में मदद करता हे,महादान के भागी प्रत्येक लोगों को बनना चाहिए। ईचागढ़ के वीर शहीदो को श्रद्धांजलि देने के लिए शहीदों के नाम से शिविर का आयोजन किया गया।मौके पर आयोजक समिति के सदस्य एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे



