बाप बना हैवान दो बेटे को धारदार हथियार से किया घायल।

चांडिल 22 अक्टूबर : अनुमंडल क्षेत्र के नीमडीह थाना अंतर्गत फाड़ेंगा गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपने ही दो बेटों पर भुजाली से हमला कर दिया। घटना के पीछे की वजह हिकिम महतो का अपनी पत्नी के अलावा किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध होना बताया जा रहा है।
हिकिम महतो और उनकी पत्नी के बीच अक्सर इसको लेकर विवाद होता था। मंगलवार को विवाद बढ़ जाने पर हिकिम महतो ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब उनके बेटे हिकिम महतो के बेटे राहुल महतो (22 वर्ष) और रोहित महतो (18 वर्ष) अपनी मां को बचाने के लिए बीच में कूद पड़े, तो गुस्से में हिकिम महतो ने उन पर भुजाली से हमला कर दिया।
दोनों बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें पहले जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उनकी हालत की गंभीरता को देखते हुए दोनों को रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया है। परिजनों ने बताया कि दोनों बेटों की हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है और लोग इस घटना को बहुत ही दर्दनाक और अमानवीय बता रहे हैं। थाना प्रभारी संतन तिवारी से संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने बताया कि घटना को लेकर अभी तक कोई लिखित आवेदन नहीं आया है.



