विज्ञान में तरक्की करने के बाद भी समाज में अंधविश्वास व कुरीतियों का प्रचलन चिंताजनक : डॉ. अमिताभ बोस

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

चांडिल में आयोजित हुआ सरायकेला-खरसावां जिला स्तरीय प्रथम विज्ञान सम्मेलन, कमेटी गठित

चांडिल, 18 अक्टूबर : ब्रेक थ्रू साइंस सोसायटी की ओर से सरायकेला-खरसावां जिला स्तरीय प्रथम विज्ञान सम्मेलन शनिवार को बाबूर बागान हॉल, चांडिल मे आयोजित किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में कोल्हन यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रॉक्टर, ग्रेजुएट कॉलेज जमशेदपुर के मैथमेटिक्स डिपार्मेंट के पूर्व विभागाध्यक्ष सह ब्रेक थ्रू साइंस सोसाइटी झारखंड चैप्टर के अध्यक्ष डॉ अमिताभ बोस उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत लर्निंग साइंस थ्रो एक्सपेरिमेंट तथा अंधविश्वास विरोधी प्रदर्शन के माध्यम से हुआ।

सभा को संबोधित करते हुए डॉ अमिताभ बोस ने कहा कि एक तरफ हम लोग विज्ञान के क्षेत्र में काफी तरक्की किए हैं। मंगल ग्रह में यान भेज रहे हैं, चंद्रमा और अंतरिक्ष में जा रहे हैं, लेकिन दूसरी तरफ हमारे समाज में अंधविश्वास, कुसंस्कार और रूढ़िवादी चिंतन से भरा हुआ है। वर्तमान समय में भी लोग सांप डंसने झाड़ फूंक करते हैं, डायन के नाम पर प्रताड़ना हो रही है। समाज को इससे मुक्ति दिलाना है। यह तभी संभव है जब वैज्ञानिक चिंतन को हम लोग लोगों के अंदर में ले जा पाएंगे।

ब्रेकथ्रू साइंस सोसायटी इस मुहिम को पूरे देश भर में छेड़ रखी है। आवश्यकता है इसे और आगे ले जाने की। सम्मेलन में ब्रेक थ्रू साइंस सोसायटी के झारखंड इंचार्ज मोहन सिंह, राज्य उपाध्यक्ष शैलेंद्र अस्थाना, राज्य कमेटी सदस्य पतित पावन कुईला, डॉ तरुण महतो तथा राजेश कुमार भी उपस्थित थे। सम्मेलन की अध्यक्षता रांची यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ मैथमेटिक्स के रिसर्च स्कॉलर अनंत कुमार महतो ने किया।

कार्यक्रम के अंत में जिला कमेटी का गठन किया गया। नवगठित कमेटी में अध्यक्ष कोल्हान विश्वविद्यालय के बॉटनी विभाग के पूर्व एचओडी किरण शुक्ला को बनाया गया। वहीं उपाध्यक्ष भवानी शंकर ज्योतिषी, हलधर महतो, अनंत कुमार महतो को, सचिव वीरेंद्र नाथ महतो, सह सचिव चैतन महतो और कोषाध्यक्ष राजू महतो को बनाया गया। इसके सथ ही 10 लोगों को जिला कमेटी का सदस्य के रूप में चुना गया।

Share This Article