चुनावी मैदान फतह करने उतरेंगे झामुमो के 40 स्टार प्रचारक, जानिए कौन है स्टार प्रचारक

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

रांची, 17 अक्टूबर : झारखंड मुक्ति मोर्चा ने घाटशिला उप चुनाव को लेकर अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दिया है। सूची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ पार्टी के 40 नेताओं के नाम शामिल है। सभी स्टार प्रचारक केंद्रीय नेतृत्व के साथ घाटशिला विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में वायु मार्ग, सड़क मार्ग तथा रेल मार्ग से अपनी यात्राएं तय करेंगे। स्टार प्रचारकों में राज्य के मुख्यमंत्री के अलावा कई मंत्री, सांसद, विधायक, पूव्र मंत्री, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक व पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

पार्टी के मुख्य चुनाव प्रचारक के रूप में पार्टी अध्यक्ष हेमंत सोरेनघाटशिला विधानसभा क्षेत्र में प्रचार अभियान का नेतृत्व करेंगे। उनके साथ पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के प्रो स्टीफन मरांडी, सरफराज अहमद, वैद्यनाथ राम, मथुरा प्रसाद महतो, सविता महतो, विनोद कुमार पांडेय, फागुबेसरा, दीपक बिरुवा, सुप्रियो भट्टाचार्य, कल्पना मुर्मूसोरेन, मिथिलेश कुमार ठाकुर, बसंत सोरेन, जोबामाझी शामिल हैं।

इनके अलावा पार्टी ने योगेंद्र प्रसाद, अभिषेक प्रसाद, हेमलाल मुर्मू, सदिव्य कुमार, विजय हांसदा, डॉ महुआ माजी, हफिजुल हसन, विकास मुंडा, डॉ लुईस मरांडी, अंजनी सोरेन, समीर मोहंती, मंगल कालिंदी, संजीव सरदार, भुषण तिर्की, निरल पूर्ति, दशरथ गागराई, सुखराम उरांव, मो ताजुद्दीन राजा, उमाकांत रजक, आलोक सोरेन, जगत माझी, रामसुर्या मुंडा, कुणाल षाड़ंगी, रामलाल मुंडा, लक्ष्मण टुडू एवं बारी मुर्मू मुख्य को स्टार प्रचारक बनाया है।

Share This Article