पालना डैम बनेगा नया पर्यटन केंद्र — उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, विकास की संभावनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

Manbhum Updates
2 Min Read

पालना डैम बनेगा नया पर्यटन केंद्र — उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, विकास की संभावनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

चांडिल, 14 अक्टूबर : चांडिल प्रखंड के हैंसाकोचा में सोमवार को अवैध अफीम खेती पर रोक लगाने के उद्देश्य से एक जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों से अफीम की अवैध खेती न करने की अपील की। अधिकारियों ने अफीम से समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी और ग्रामीणों को वैकल्पिक आजीविका एवं सरकारी योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के उपरांत उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने चांडिल प्रखंड स्थित पालना डैम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने क्षेत्र में पर्यटन विकास की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को डैम परिसर के सौंदर्यीकरण, सुरक्षा व्यवस्था और आवश्यक आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने कहा कि, “जिला प्रशासन का उद्देश्य पालना डैम को सुरक्षित, पर्यावरण अनुकूल और आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना है। इससे न केवल क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और आजीविका के नए अवसर भी सृजित होंगे।”

पालना डैम का निरीक्षण किए जाने के बाद स्थानीय लोगों में भी नई उम्मीद जगी है। लोगों का कहना है कि यदि डैम का विकास पर्यटन स्थल के रूप में किया गया तो इससे क्षेत्र के युवाओं को स्वरोजगार के अनेक अवसर प्राप्त होंगे और चांडिल का नाम पर्यटन मानचित्र पर और अधिक रोशन होगा।

Share This Article