चांडिल, 13 अक्टूबर : चांडिल डैम रोड़ स्थित श्री रानी सती दादी मंदिर में इस वर्ष श्री श्याम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर मासिक संकीर्तन का आयोजन किया गया है। श्री श्याम सेवा समिति, चांडिल की ओर से देवउत्थान एकादशी के दिन एक नवंबर को आयोजित 84 वां मासिक संकीर्तन में सूरजगढ़ श्याम बाबा के शीश का भव्य श्रृंगार किया जाएगा, बाबा का दरबार सजाया जाएगा और उन्हें छप्पन भोग चढ़ाया जाएगा।

विख्यात कलाकार आएंगे चांडिल
श्री श्याम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर संध्या 07:15 से 84 वां मासिक संकीर्तन में विख्यात भजन गायकों को आमंत्रित किया गया है। मासिक संकीर्तन के लिए लिपु शर्मा, रवि शर्मा (सूरज), सक्षम पलसनिया, उमेश खीरवाल, पूनम नागलिया, नीरज जालान और सुमित्रा बैन्जी को आमंत्रित किया गया है। सभी कलाकार श्रद्धालुओं को प्रभु इच्छा तक प्रभु के गुणगान करते हुए भजनों का रसपान कराएंगे।




