जिला पुलिस ने विशेष अभियान चला कर गिरफ्तार किए 11 अभियुक्त व वारंटी

Manbhum Updates
2 Min Read

जिला पुलिस ने विशेष अभियान चला कर गिरफ्तार किए 11 अभियुक्त व वारंटी

सरायकेला, 12 अक्टूबर : सरायकेला-खरसावां जिलांतर्गत अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों पर निगरानी रखने पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लूणायत के नेतृत्त्व में बीती रात जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया। विभिन्न कांडों में वांछित अपराधी और वारंटियों की गिरफ़्तारी एवं आरोपपत्रित अपराधियों के सत्यापन हेतु चलाए गए विशेष अभियान के दौरान कुल 11 वांछित अपराधियों / वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।

अपराधकर्मियों का किया गया सत्यापन
उक्त अभियान के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला, सभी थाना प्रभारी, अंचल निरीक्षक के नेतृत्व में अलग-अलग छापामारी दलों का गठन किया गया था। पुलिस टीम द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापामारी करते हुए 11 वांछित अपराधियों व वारंटियों को गिरफ्तार करने के साथ अपराध नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, हत्या, उत्पाद अधिनियम, संपत्तिमूलक कांड, नक्सल कांड आदि में आरोपपत्रित अपराधकर्मियों का भौतिक सत्यापन किया गया।

इनकी हुई गिरफ्तारी
गिरफ़्तार अभियुक्तों व वारंटियों में सरायकेला थाना अंतर्गत बालीगुमा के वारंटी नुरूल इस्लाम और शाबीर हुसैन, सरायकेला थाना क्षेत्र के धोबीसाई के वारंटी हरिपद ज्योतिषि, गोविंदपुर के वारंटी अधीर कुमार प्रधान, राजनगर थाना क्षेत्र के पदनामसाई के रहने वाले वारंटी टुना सोरेन उर्फ अम्पाई सोरेन, आदित्यपुर थाना क्षेत्र के बड़ा गम्हरिया, शांतिनगर के रहने वाले वारंटी गोपाल सरकार, संजयनगर मंझी टोला के रहने वाले वारंटी मोटु हाजाम उर्फ मनबोध हाजाम, गम्हरिया थाना क्षेत्र के दुग्धा के रहने वाले वांछित अभियुक्त निरंजन दास व नारायण सरदार, सालडीह के रहने वाले वांछित अभियुक्त भूषण मुर्मू उर्फ टाकला ओैर ईचागढ़ थाना क्षेत्र के तुता के रहने वाले वांछित अथियुक्त विष्णु महतो शामिल हैं।

Share This Article