चांडिल में आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन आज, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू होंगे मुख्य अतिथि

Manbhum Updates
2 Min Read

चांडिल में आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन आज, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू होंगे मुख्य अतिथि

चांडिल, 12 अक्टूबर: आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत रविवार, 12 अक्टूबर 2025 को चांडिल के मूनका धर्मशाला में एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे से प्रारंभ होगा।

सम्मेलन में भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर आत्मनिर्भर भारत के उद्देश्य, स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा, रोजगार सृजन तथा युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि इस सम्मेलन का मुख्य लक्ष्य ग्रामीण एवं शहरी स्तर पर लोगों को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रोत्साहित करना है। इस मौके पर क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, उद्यमी एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।

साथ ही जिला एवं प्रखंड स्तर के मीडिया प्रतिनिधियों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। आयोजन समिति ने सभी पत्रकार बंधुओं से इस सम्मेलन में उपस्थित होकर कार्यक्रम की सार्थकता बढ़ाने की अपील की है।
बता दें कि भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद आदित्य साहू का दूसरी बार चांडिल में आमगन होने जा रहा है। आदित्य साहू के चांडिल आमगन को लेकर भाजपाई अत्यंत उत्साहित हैं।

Share This Article