विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

Manbhum Updates
2 Min Read

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित


नीमडीह, 10 अक्टूबर : सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत नीमडीह प्रखंड के हेबेन पंचायत क्षेत्र के मुरुगडीह गांव में जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला-खरसावां की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डीएलएसए के पीएलवी शुभंकर महतो ने मानसिक स्वास्थ्य अधिनियम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह अधिनियम मानसिक रूप से बीमार लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए बनाया गया है।

कानूनी पुस्तिका वितरीत

मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को झाड़ फूंक की बजाए विशेषज्ञ चिकित्सक से इलाज कराना चाहिए। साथ ही पीएलवी ने नाशला द्वारा चलाई जा रही ‘मानसिक रूप से बीमार और मानसिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों के लिए विधिक सेवाएं योजना, 2015 के बारे में जानकारी दी। वहीं शिविर में कानूनी पुस्तिका व पर्ची का वितरण किया गया। इस अवसर पर पीएलवी अंबुज गोप, साधन महतो, समीर मुर्मू, चांदमणि कर्मकार, सुमित्रा मार्डी, पूजा माझी, मंगल चंद्र मंडल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

दी गई कानून की जानकारी

इसके पूर्व गुरुवार को चांडिल प्रखंड अंतर्गत पंचायत भवन खूंटी के सभागार में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें उपस्थित ग्रामीणों को महिला उत्पीड़न, उनके मौलिक अधिकार व कर्तव्य, बाल विवाह रोकथाम, बाल मजदूर रोकथाम, सड़क दुर्घटना संबंधित, साइबर क्राइम, पालन पोषण योजना, पोक्सो एक्ट और अन्य कानून से संबंधित एवं नालसा का टोल फ्री नंबर 15100 की विशेष जानकारी दी गई। ग्रामीणों को पीएलवी अरुण कुमार महतो और वंदना महतो ने जानकारी उपलब्ध कराया।

Share This Article