ईचागढ में थम नहीं रही बकरी चोरी की घटना, ग्रामीणों में आक्रोश

Manbhum Updates
2 Min Read

ईचागढ में थम नहीं रही बकरी चोरी की घटना, ग्रामीणों में आक्रोश


ईचागढ़, 08 अक्टूबर : सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ थाना क्षेत्र में बकरी व खस्सी चोरी की घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को दो गांवों में ताला तोड़कर तीन बकरों की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा कर लिया गया। बिस्टाटांड़ के रघु महतो के घर से एक बड़ा बकरा एवं दयालटांड़ में रवि महतो का दो बकरा ताला तोड़कर अज्ञात चोर ले भागे। बताया जा रहा है कि बकरों का कीमत करीब 60 हजार रुपये है।

इस संबंध में रवि महतो ने बताया कि घर से अलग एक कमरे में 5 बकरा-बकरी रखा था, जिसमें दो बड़े-बड़े खस्सी को ताला तोड़कर चुरा लिया गया। उन्होंने कहा कि करीब तीन महीने पहले भी बकरा चोर दिन दहाड़े गांव से बकरा चोरी कर कार में डालकर भाग रहे थे। ग्रामीणों ने बरदाडीह के पास 5 चोरों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था।

ग्रामीणों ने बताया कि कई बार अगल बगल के गांवों से दिन दहाड़े बकरों को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था। बार-बार बकरा चोरी की घटना से ग्रामीण परेशान और आक्रोशित हैं। बकरा चोर महंगें कारों से ग्रामीण क्षेत्रों में पुहंचकर बकरा, बकरी व खस्सी चोरी कर भाग रहे हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने और चोरी की घटना को रोकने की मांग किया है।

Share This Article