भुआ व पार्वतीपुर में 90 लीटर महुआ शराब जब्त, 500 किलोग्राम जावा महुआ नष्ट, मामला दर्ज

Manbhum Updates
2 Min Read

भुआ व पार्वतीपुर में 90 लीटर महुआ शराब जब्त, 500 किलोग्राम जावा महुआ नष्ट, मामला दर्ज


आदित्यपुर, 07 अक्टूबर : उत्पाद विभाग की टीम ने आरआईटी थाना क्षेत्र के भुआ जंगल स्थित नदी किनारे एवं पार्वतीपुर नदी तटवर्ती क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और भंडारण की के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया। सरायकेला-खरसावां जिले के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार, उत्पाद अधीक्षक सौरभ तिवारी के पर्यवेक्षण में मंगलवार को चलाए गए अभियान में टीम को सफलता भी हाथ लगी है। छापेमारी के दौरान 90 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद कर विधिवत्त रूप से जब्त किया गया। वहीं इस दौरान 500 किलोग्राम जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट किया गया।

छापामारी की भनक मिलते ही अड्डा संचालक मौके से फरार हो गए। उनके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्यवाही व गिरफ्तारी के लिए ठापामारी की जा रही है। इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक सौरभ तिवारी ने बताया कि जिले में अवैध शराब निर्माण, भंडारण एवं बिक्री की गतिविधियों पर सघन निगरानी एवं आकस्मिक छापेमारी जारी रहेगी। जिला प्रशासन इन कुकृत्यों के विरुद्ध शून्य सहिष्णुता की नीति पर दृढ़ है और दोषियों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।

उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अवैध शराब निर्माण या बिक्री की किसी भी सूचना को तत्काल अपने नजदीकी थाना या जिला नियंत्रण कक्ष को दें, जिससे त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Share This Article