चौका में मंंदिर प्रागंण में मनाया गया गांधी जयंती

Manbhum Updates
2 Min Read

चौका में मंंदिर प्रागंण में मनाया गया गांधी जयंती


चांडिल, 02 अक्टूबर : सार्वजनिक श्रीश्री नवदुर्गा पूजा कमिटी चौका मोड़ के मंदिर प्रांगण में गुरुवार को विजया दशमी के साथ गांधी जयंती मनाई गई। गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कमेटी के पदधारी व सदस्यों के अलावा पेंशनधारी शिक्षक, वर्तमान शिक्षक समेत कई गणमान्य शामिल हुए। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर उपस्थित लोगों ने पुष्प अर्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर उपस्थित पेंशनर शिक्षक समाज सदस्यों ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भारत की स्वतंत्रता के लिए लंबी लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने सत्य और अहिंसा के आदर्शों पर चलकर भारत को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराया था। गांधी जयंती के रूप में उनके जन्मदिन मनाकर देशवासी उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करता है।

कार्यक्रम में जिला परिषद के पूर्व सदस्य मानकी माधव सिंह मुंडा, पेंशनर शिक्षक समाज के जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार दां, कृष्ण चंद्र दास, राजकिशोर महतो, निपेन चंद्र महतो, खुदीराम कालिंदी, सुचांद उरांव, महेश्वर माझी, सार्वजनिक श्रीश्री नवदुगा्र पूजा कमेटी के सचिव सोमनाथ गोराई, चौका के ग्राम प्रधान सच्चीकांत महतो, अरुण महतो, समर उरांव, राजा मंडाल समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Share This Article