एसपी ने सरायकेला थाना का किया निरीक्षण, पुलिस पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

सरायकेला, 26 सितंबर : पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत ने आज सरायकेला थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना अभिलेखों की गहन जांच की और लंबित कांडों, वारंट, इश्तेहार एवं कुर्की मामलों के त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर दिया।
निरीक्षण के क्रम में एसपी ने फरार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी अभियान तेज करने का निर्देश दिया। साथ ही बैंक व एटीएम पर विशेष निगरानी रखने, अड्डाबाजी और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सघन गश्ती अभियान चलाने का आदेश दिया।
उन्होंने आगामी दुर्गा पूजा पर्व को देखते हुए विधि-व्यवस्था संधारण की रणनीति पर भी चर्चा की और उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।



