कुकड़ू हाट नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों को तिरुलडीह पुलिस ने दी श्रद्धांजलि

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

14 जून 2019 की घटना को याद कर नम हुईं आंखें, शहीदों की स्मृति में मौन रखा गया

चांडिल, 14 जून : आज ही के दिन 14 जून 2019 को तिरुलडीह थाना क्षेत्र के कुकड़ू साप्ताहिक हाट में नक्सलियों द्वारा किए गए घातक हमले में शहीद हुए पुलिस अधिकारियों और जवानों को आज श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर तिरुलडीह थाना परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर जवानों को याद किया गया।

श्रद्धांजलि सभा में थाना प्रभारी अविनाश कुमार समेत सभी पदाधिकारी व जवान मौजूद रहे। शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया गया। इस दौरान थाना परिसर का माहौल भावुक रहा।

   क्या हुआ था 14 जून 2019 को?

गौरतलब है कि वर्ष 2019 में 14 जून की शाम तिरुलडीह पुलिस दल कुकड़ू साप्ताहिक हाट में गश्त पर निकली थी, इसी दौरान घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने पुलिस दल पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में पांच जवान शहीद हो गए थे। नक्सलियों ने जवानों के हथियार लूटकर जंगल की ओर फरार हो गए थे।

यह हमला झारखंड के नक्सल इतिहास की एक बड़ी घटना मानी गई थी। राज्य सरकार ने तत्कालीन समय में शहीदों के परिजनों को सरकारी नौकरी और मुआवजे की घोषणा की थी।

Share This Article