आसमानी बिजली गिरने से अलग-अलग स्थान में धान रोप रही दो महिलाओं की मौत

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

आसमानी बिजली गिरने से अलग-अलग स्थान में धान रोप रही दो महिलाओं की मौत


ईचागढ़, 18 जुलाई : विगत एक माह से हो रही बारिश के बाद अब आसमानी बिजली का कर क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। सरायकेला खरसावां जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थान में आसमानी बिजली गिरने से दो महिला की मौत हो गई। महिलाएं खेत में धान रोप रही थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार ईचागढ़ थाना क्षेत्र के टीकर कालिंदी टोला के रहने वाले राजेश गोप की लगभग 35 वर्षीय पत्नी सारथी को खेत में धान रोप रही थी। इस दौरान आसमान में बिजली कड़की और वज्रपात होने से उसके मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं दूसरी घटना छोटा चुनचुड़िया के रहने वाले रामेश्वर महतो की लगभग 32 वर्षीय पत्नी मंगली महतो के साथ घटी। खेत में धान रोपने के दौरान आसमानी बिजली गिरने से उनकी भी मौके पर मृत्यु हो गई। अमृत का मूल रूप से नीमड़ीह थाना क्षेत्र के बामनी गांव की रहने वाली थी, जो वर्तमान में छोटा चुनचुड़िया में रह रही थी। घटना की सूचना मिलते ही ईचागढ़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवो को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेज दिया। स्थानीय प्रशासन आसमानी बिजली या वज्रपात से बचाव को लेकर समय-समय पर लोगों को जागरूक करता आया है। आसमानी बिजली से बचने के लिए कई महत्वपूर्ण उपाय अपनाने की भी अपील की जाती रही है। मौसम खराब होने पर शीघ्रातिशीघ्र किसी पक्के मकान में शरण लेना चाहिए। सफर के दौरान अपने वाहन को समूह से दूर अलग खड़ा कर लेना चाहिए। ऐसे समय में ऊंची जगहों मैं जाने से बचना चाहिए। धातु की वस्तुओं से दूर रहना चाहिए। ऐसे समय में तालाब, पोखर या नदी में नहाने या तैरने से बचना चाहिए। बिजली के उपकरणों से दूर रहना चाहिए।

Share This Article